नागरिकता कानून को लेकर सीलमपुर में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
Arvind Kumar
December 17th 2019 05:36 PM
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शनों का दौर लगातार जारी है। यमुनापार के सीलमपुर क्षेत्र में भी मंगलवार को प्रदर्शन चल रहा था लेकिन इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। जिसके चलते पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।