पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एस करुणा राजू COVID-19 पॉजिटिव, खुद को घर पर किया आइसोलेट

By  Vinod Kumar January 9th 2022 04:42 PM

Punjab Chief Electoral Officer Dr S Karuna Raju reported COVID-19 positive: पंजाब में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। चुनाव शांतिमय ढंग और संवैधानिक तरीके से करवाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन इसी बीच पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एस करुणा राजू COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है।

डॉ. एस. करुणा राजू एसिम्प्टोमैटिक हैं और उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। COVID प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, कृपया अपनी जांच कराएं।

इससे पहले पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एस करुणा राजू ने शनिवार को देश भर में बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर राजनीतिक दलों को फिजिकल रैलियों के बजाय वर्चुअल रैलियों का विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित किया था। अहम बैठक में मीडिया को संबोधित करते हुए, राजू ने कहा था, "कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट की उभरती चुनौती को ध्यान में रखते हुए, सभी से अनुरोध है कि कोविड ​​​​उपयुक्त व्यवहार का अनिवार्य रूप से पालन करें।"

Punjab logs 3643 fresh cases of Covid-19 in 24 hours

बता दें कि चुनाव आयोग ने शनिवार को भारत के पांच राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2022 होगी, जबकि नामांकन की जांच 29 जनवरी, 2022 को की जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 31 जनवरी, 2022 के लिए निर्धारित किया गया है। 10 मार्च को सभी पांच राज्यों के चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Related Post