पंजाब पुलिस के अधिकारी को नीली बत्ती का रौब जमाना पड़ा भारी, कटा चालान
Arvind Kumar
July 20th 2019 09:29 AM --
Updated:
July 20th 2019 09:30 AM
ज्वालामुखी। (पंकज शर्मा) पंजाब पुलिस के एक बड़े अधिकारी की नीली बत्ती का रौब जमाना उस समय भारी पड़ गया जब ज्वालामुखी पुलिस ने शुक्रवार को इस पुलिस अधिकारी की गाड़ी के ऊपर लगी नीली बत्ती का चालान काट दिया। इस बीच पुलिस ने अधिकारी की नीली बत्ती का चालान काटते हुए नीली बत्ती को भी अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही चालान के रूप में कुछ नगद राशि वसूल की है। डीएसपी ज्वालाजी तिलक राज ने इस चालान के बारे पुष्टि की है।