पंजाब वूमेन स्टेट कमीशन की चेयरपर्सन पर हमले का प्रयास, पुलिस छानबीन में जुटी

By  Arvind Kumar February 6th 2019 11:49 AM -- Updated: February 6th 2019 03:10 PM

पानीपत। पंजाब वूमेन स्टेट कमीशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी पर हमले का नाकाम प्रयास किया गया। दिल्ली से चंडीगढ़ जाते हुए अज्ञात बदमाशों ने मनीषा गुलाटी का गाड़ी से पीछा किया और मनीषा गुलाटी की गाड़ी को टक्कर मारी। बार-बार मनीशा को गाड़ी रोकने का इशारा भी किया गया।

घटना को लेकर पानीपत पुलिस को शिकायत दी गई है। बताया जा रहा है कि सोनीपत से लेकर पानीपत तक बदमाशों ने मनीषा गुलाटी का पीछा किया। मनीषा गुलाटी लोक अदालत को लेकर चंडीगढ आ रही थीं तभी नेशनल हाइवे पर बदमाशों ने मनीषा पर हमले का प्रयास किया। मनीषा के साथ गाड़ी में उनका लड़का भी था। घटना के बाद दोनों सहमे हुए हैं।

Police पुलिस अब आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ेंमहिलाओं को निशाना बनाता था यह लेडी गैंग, अब पुलिस के शिकंजे में

जानकारी के मुताबिक मनीषा गुलाटी के साथ पुलिस की एक गाड़ी भी थी लेकिन बदमाशों को उसका डर भी नहीं था। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की कार की पहचान कर ली है। पुलिस अब आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Related Post