राम रहीम को वापस भेजा गया जेल, सभी रिपोर्ट्स आई सामान्य

By  Arvind Kumar May 13th 2021 04:56 PM

रोहतक। (अंकुर सैनी) गुरमीत राम रहीम को पीजीआई से वापस सुनारिया जेल भेज दिया गया है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट पुष्पा दहिया के अनुसार राम रहीम की सभी रिपोर्ट्स सामान्य आई है। जिसके बाद राम रहीम को भारी पुलिसबल की सुरक्षा के बीच सुनारिया जेल ले जाया गया।

बता दें कि दुष्कर्म व हत्या के आरोप में सजायफ्ता कैदी गुरमीत राम रहीम को कल पीजीआई में भर्ती कराया गया था। सुनारिया जेल में जब राम रहीम टहल रहा था तो उस दौरान उसका बीपी डाउन हो गया और बेचैनी होने लगी। जिसके बाद भारी सुरक्षा के बीच राम रहीम को पीजीआई लाया गया।

यह भी पढें: वैक्सीन की बर्बादी करने वाले राज्यों में हरियाणा टॉप पर

यह भी पढें: कोरोना संक्रमित महिला का बदली हो गया शव

आज सुबह राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच की गई थी जिसमें सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं। वहीं, राम रहीम ने कोरोना टेस्ट कराने से साफ तौर से इंकार कर दिया।

राम रहीम के पीजीआई में भर्ती होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। भारी संख्या में अस्पताल के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था।

Related Post