एक बार फिर सुर्खियों में रणवीर सिंह, जानिए क्या है वजह

By  Poonam Mehta October 24th 2021 11:21 AM

नई दिल्ली: रणवीर सिंह बॉलीवुड में अपने अतरांतगी अंदाज के लिए जाने जाते है। वहीं दीपिका रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड में रोमेंटिक कपल्स में से एक है। इस बात को साबित करती है रणवीर सिंह के हाथों में लगी करवाचौथ की मेहंदी।

करवाचौथ पर यूं तो औरतें अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाती हैं। लेकिन रणवीर इस करवाचौथ पर दीपिका के नाम की मेहंदी रचाएंगे। इतना ही नहीं अपनी प्यारी बेगम के लिए व्रत भी रखेंगे। इसका खुलासा एक्टर ने अपने शो ‘द बिग पिक्चर’ में किया है

रणवीर सिंह आजकल अपने शो 'द बिग पिक्चर' से धमाल मचा रहे हैं। जल्द ही शो में करवाचौथ स्पेशल एपिसोड दिखाया जाने वाला है। इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान 'उड़ारियां' की तेजो यानि अभिनेत्री प्रियंका चौधरी और निमृत कौर अहलूवालिया उर्फ ​​​​'छोटी सरदारनी' की मेहर नजर आईं। शो में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के लिए हाथों पर मेंहदी लगाते नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह का यह वीडियो कलर्स ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। शो में यह भी खुलासा हुआ कि रणवीर सिंह इस करवाचौध दीपिका के लिए व्रत रखने वाले हैं। निमृत कौर और प्रियंका चौधरी 'द बिग पिक्चर' के करवाचौथ स्पेशल एपिसोड में रणवीर सिंह के हाथों पर दीपिका के नाम की मेंहदी लगाती दिख रही हैं। रणवीर भी काफी खुशी से इसे लगवाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री के लोग फैन हैं। अब रणवीर ने खुलासा किया है कि वो इस करवाचौथ पर दीपिका को सरप्राइज देने वाले हैं। रणवीर ने अपनी खूबसूरत सी पत्नी के लिए अपने हाथों में मेंहदी रचाई है।

-PTC NEWS

Related Post