ये क्या! चंद्रयान-2 के लैंड होने पहले ही 'चांद' पर पहुंच गया ये 'अंतरिक्ष यात्री'

By  Arvind Kumar September 4th 2019 11:38 AM -- Updated: September 4th 2019 11:42 AM

बेंगलुरु। चांद पर चंद्रयान के लैंड करने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। बुधवार को ISRO के वैज्ञानिकों ने विक्रम लैंडर को चांद की सबसे नजदीकी कक्षा में डाल दिया है। अब विक्रम लैंडर चांद से सिर्फ 35 किमी दूर है, करीब 45 घंटे बाद विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। लेकिन इससे पहले ही एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री चांद पर लैंड कर गया है!

ये क्या! चंद्रयान-2 के लैंड होने पहले ही 'चांद' पर पहुंच गया ये 'अंतरिक्ष यात्री'

जरा ठहरिए, इस अंतरिक्ष यात्री के पास से तो ऑटो गुजर रहा है। तो क्या फिर ये तस्वीर चांद की नहीं है। चलिए अब आपको बता देते हैं की आखिर पूरा माजरा क्या है। दरअसल यह चांद के नहीं बल्कि धरती के गड्ढे हैं।

ये क्या! चंद्रयान-2 के लैंड होने पहले ही 'चांद' पर पहुंच गया ये 'अंतरिक्ष यात्री'

सड़कों के इने गड्ढों से लोग काफी परेशान थे तो ऐसे में एक कलाकार सामने आए और इस तरह की क्रिएटिविटी कर डाली की लोग कुछ समय के लिए यही सच मान बैठे की सचमुच यह शख्स चांद की स्तह पर चल रहा है।

यह भी पढ़ेंसांप ने डसा तो शराबी ने उसे ही कच्चा चबा डाला

अब आपको इस कलाकार के बारे में भी परीचित करवा देते हैं। इनका नाम बादल नानजुंदास्वामी है और ये अपने आस-पास की समस्याओं को दूर करने के लिए इस तरह के प्रयोग करते रहते हैं।

Baadal Nanjundaswamy (1)

कुछ वक्त पहले इन्होंने सड़कों के गड्ढों और जलभराव से परेशान होकर उसमें नकली मगरमच्छ और जलपरी उतार दिया था। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Baadal Nanjundaswamy art 2 (1)

Baadal Nanjundaswamy art 2 (1)

चांद को लेकर की गई इस कलाकारी का असर अब देखने को मिला है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बेंगलुरु महानगर पालिका हरकत में आ गई और उसने गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया।

इसकी जानकारी खुद बादल नानजुंदास्वामी ने अपने फेसबुक पेज पर दी है और इसके लिए प्रशासन का आभार भी जताया है।

यह भी पढ़ेंछात्र ने अपनी ही मौत पर मांगी आधे दिन की छुट्टी, प्रिंसिपल ने दे भी दी

---PTC NEWS---

Related Post