हथियार के बल पर लूट, स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह काबू
Arvind Kumar
June 9th 2020 08:22 PM
चंडीगढ़। सीआईए-वन पुलिस टीम ने हथियार के बल पर लूट, स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को काबू किया है। आरोपियों को सोमवार सांय जाटल रोड सौंदापुर चौक के पास से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू निवासी मेहरड़ा जिला जीन्द, राजेश निवासी भावड़ जिला सोनीपत हाल भारत नगर पानीपत, अनिल निवासी मुआना जिला जींद हाल सौंदापुर पानीपत, संदीप निवासी गंगाना जिला सोनीपत हाल सौंदापुर चौक पानीपत व अमन निवासी पुठर हाल सौंदापुर चौक पानीपत के रूप में हुई है।