हमले के बाद वेंटिलेटर पर रखे गए सलमान रुश्दी, सर्जरी के बाद आंख जाने का खतरा

By  Vinod Kumar August 13th 2022 11:28 AM

लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ है। हमलावर ने बफेलो के पास चौटाउक्का में रुश्दी को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

रुश्दी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के बाद उनकी एक आंख जा सकती है। रश्दी अभी कुछ भी बोल पाने की हालत में नहीं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ने रुश्दी को 6 से 8 बार चाकू से हमला किया। रुश्दी पर हमला शुक्रवार को पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक लेक्चर से ठीक पहले हुआ था।

हमलावर न्यूजर्सी के फेयरव्यू का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी के फेसबुक अकाउंट में ईरान के नेता अयातुल्ला खुमैनी की तस्वीर है। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह खुमैनी ने इसे इस्लाम धर्म का अपमान बताया और सलमान रुश्दी के खिलाफ फतवा जारी कर दिया।

रुश्दी पर पहली बार जानलेवा हमला अगस्त 1989 को मिडिल लंदन के बेवर्ली हाउस होटल में हुआ था। लेबनानी नागरिक मुस्तफा माजेह ने रुश्दी की हत्या करने के लिए होटल में बम रखा था। समय रहते ही इस साजिश का पर्दाफाश हो गया था और हमलावर इसमे कामयाब नहीं हो पाया था।

बता दें कि सलमान रुश्दी का जन्म मुंबई में हुआ था। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने इतिहास में डिग्री हासिल की। उनके लिखे दूसरे उपन्यास ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रेन’ ने बुकर अवॉर्ड जीता था। ये भारत के स्वतंत्रता प्राप्ति के समय आधी रात को पैदा हुए एक करिश्माई बच्चे की काल्पनिक कहानी है।

 

Related Post