देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, एक मकान से पकड़े 4 लड़के 6 लड़कियां

By  Arvind Kumar November 30th 2019 10:59 AM

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) फतेहाबाद के रतिया इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रतिया के फतेहाबाद रोड पर नहर के पास एक मकान में छापा मारा। वहां पुलिस ने 6 लड़कियों और 4 लड़कों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पुलिस ने इन सभी पर वेश्यावृति अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Sex Racket 1 देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, एक मकान से पकड़े 4 लड़के 6 लड़कियां

मामले की जानकारी देते हुए फतेहाबाद के डीएसपी धरमबीर पूनिया ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह रेड की है। पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि इस मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने सूचना पाते ही मौके पर 6 लड़कियों में चार लड़कों को काबू किया। जिन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Sex Racket 3 देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, एक मकान से पकड़े 4 लड़के 6 लड़कियां

यह भी पढ़ेंहरियाणा में अगर थाने व चौकियों में गुड़गुड़ाया हुक्का तो पुलिस वालों की खैर नहीं

---PTC NEWS---

Related Post