पर्यटन नगरी में 'गंदा धंधा', तीन लोग गिरफ्तार, दो महिलाएं रेस्क्यू
Arvind Kumar
September 18th 2019 02:43 PM --
Updated:
September 18th 2019 02:45 PM
मनाली। (नितिन शर्मा) हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में लगातार देह व्यापार का धंधा फलता फूलता जा रहा है। आए दिन राज्य के कई शहरों में देह व्यापार के धंधे में संलिप्त लोगों के पकड़े जाने की खबरे सामने आती हैं। अब पर्यटन नगरी मनाली में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने देह व्यापार के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो युवतियों को रेस्कयू किया है।
पुलिस छानबीन में पता चला है कि देह व्यापार में संलिप्त दो व्यक्ति हिमाचल के हमीरपुर ज़िला के हैं और एक महिला पंजाब से हैं।