देवभूमि की शांत वादियों में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश

By  Arvind Kumar March 14th 2019 12:36 PM

सोलन। देवभूमि की शांत वादियों में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। सोलन पुलिस ने शामति में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां एक घर से 2 लड़कियों को रैस्क्यू किया है वहीं एक महिला दलाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

ASP बहरहाल पुलिस ने अब इस पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने डिकॉय को घर पर भेजा और मामले का खुलासा किया। बहरहाल पुलिस ने अब इस पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला दलाल के फोन को भी कब्जे में ले लिया गया है। इस फोन के माध्यम से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर महिला के तार कहां तक जुड़े हैं।

यह भी पढ़ेंसुबाथू में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

Related Post