लिंगानुपात में दूसरे से फिसलकर 20वें स्थान पर पहुंचा सीएम खट्टर का विधानसभा क्षेत्र
Arvind Kumar
January 16th 2020 03:29 PM
करनाल। एक बार फिर करनाल का लिंगानुपात गिरा है। लिंगानुपात में करनाल दूसरे स्थान से लुढ़ककर 20वें स्थान पर आ गया है। वहीं सातवें स्थान से छलांग लगाकर पंचकूला पहले पायदान पर आ गया है। 2018 में करनाल का लिंगानुपात 934 था जो पहले स्थान से एक अंक पीछे रह गया था। वहीं पंचकूला 922 लिंगानुपात के साथ सातवें स्थान पर था। अब 2019 में पंचकूला 963 लिंगानुपात के साथ पहले स्थान पर है तो वहीं करनाल एक साल में 26 अंक घटकर 908 लिंगानुपात पर रह गया है।
मिली जानकारी अनुसार पूरे प्रदेश की बात करें 2014 से 2019 तक 52 अंकों की वृद्धि हुई है। 2014 में प्रदेश में 1000 लड़कों के पीछे 871 लड़कियां थी जो अब बढ़कर 2019 में 923 लड़कियां हो गई हैं।