गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर बड़ू साहेब में महान गुरमत समागम

By  Arvind Kumar October 7th 2019 12:17 PM

नाहन। गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सिरमौर जिला के बड़ू साहेब में महान गुरमत समागम आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस समागम में अनेक सिंह साहिबान, सन्त पुरुषों व संगतों ने भाग लिया। समागम में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं व उपदेशों पर चर्चा एवम विचार किया गया।

Baru Sahib Gurdwara गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर बड़ू साहेब में महान गुरमत समागम

समागम में दीवान सजाया गया व कीर्तन दरबार का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा ग्रन्थी ने बताया कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी 550 साल पहले थी। सभी को सर्वधर्म की उनकी विचारधारा पर चलने की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंयुवा पीढ़ी तक गुरु नानक देव जी का संदेश पहुंचाने के लिए बाइक यात्रा का आयोजन

---PTC NEWS---

Related Post