धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बेखौफ चोरों ने गुरु घर को बनाया निशाना
Arvind Kumar
February 4th 2020 10:14 AM
कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोरी से जुड़ी एक वारदात धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव धीरपुर से सामने आई है। चोरों ने गुरु के घर को भी नहीं बक्शा और गुरुद्वारे में लगे हुए गोलक को उखाड़ कर उसमें से नगदी निकालकर उसको जंगल में फेंक दिया। हालांकि गांव के लोगों ने छानबीन के बाद खाली गोलक को ढूंढ निकाला और उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।