ट्रैक्टर परेड के लिए हरियाणा के हजारों किसानों ने किया दिल्ली कूच

By  Arvind Kumar January 23rd 2021 11:40 AM

टोहाना/जींद। 26 जनवरी की परेड के लिए किसान लगातार तैयारियां कर रहे हैं। ट्रैक्टरों की मरम्मत के साथ ही किसान अपना साजो समान तैयार कर रहे हैं। इस बीच परेड के लिए पंजाब और हरियाणा से किसानों ने कूच करना शुरू कर दिया है। हरियाणा के टोहाना से भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की अगुवाई में करीब 3 हजार ट्रैक्टर लेकर करीब 15 हजार से अधिक संख्या में किसान दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए।

Farmers Tractor Parade ट्रैक्टर परेड के लिए हरियाणा के हजारों किसानों ने किया दिल्ली कूच

भकियू के युवा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह ने बताया कि जिले के सभी गांवों से ट्रैक्टर लेकर किसान, महिलाएं और बच्चे सनियाना गांव में एकत्रित हुए और यहां से जत्थे के रूप में ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि महिलाएं और बच्चे अपनी मर्जी से जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन बेचने वालों का पर्दाफाश, 2 एकड़ जमीन कंपनी को बेचकर ठगे 2 करोड़

Farmers Tractor Parade ट्रैक्टर परेड के लिए हरियाणा के हजारों किसानों ने किया दिल्ली कूच

उन्होंने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद जैसा आदेश वहां हमारे संगठन के नेता देंगे तो उसी हिसाब से हम आगे बढ़ेंगे। वहीं एक महिला ने कहा कि महिला शक्ति भी बड़ी संख्या में दिल्ली जा रही है और पंजाब के किसानों के साथ हम हरियाणा की महिलाएं भी दिल्ली में आंदोलन में भाग लेंगी।

ट्रैक्टर परेड को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जींद में महिलाओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया की पूरे प्रदेश से एक लाख से ज्यादा की संख्या में महिलाएं दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रेक्टर परेड में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं की भागीदारी ने इस आंदोलन को बहुत ज्यादा अनुशासित कर दिया है और पूरे देश के लोगों की हरियाणा के बारे में धारणा बदल दी है।

Farmers Tractor Parade ट्रैक्टर परेड के लिए हरियाणा के हजारों किसानों ने किया दिल्ली कूच

यह भी पढ़ें- अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की होगी होम डिलीवरी

महिलाएं दिन रात पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर आंदोलन कर रही हैं और अपने आप को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि एक तरफ सरकार के कार्यकम होंगे तो दूसरी तरफ किसान दिल्ली से लेकर हरियाणा में जिला स्तर पर ट्रेक्टर परेड करेंगे जिसमें महिलाएं अगुवाई करेंगी।

Related Post