CIA पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 10 किलो अफीम सहित तीन गिरफ्तार

By  Arvind Kumar July 5th 2020 05:41 PM

फ़तेहाबाद। (साहिल रुखाया) फतेहाबाद CIA पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10 किलो अफीम सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह अफीम झारखंड से लेकर आए थे और सिरसा सप्लाई करनी थी। पुलिस ने आरोपितों को रिमांड पर लिया है और असली सप्लायर के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड से एक ट्रक आया है जिसके अंदर पाइप है और उसके अंदर अफीम भी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फतेहाबाद के गांव ढाणी चानन के पास नाका लगा दिया।

 पुलिस जब गांव ढाणी चानन के पास पहुंची तो ट्रक चालक व एक कार सवार वहां खड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक, परिचालक के साथ कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। कार चालक सिरसा का रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो 10 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

Three arrested with 10 kg of opium | Haryana CIA | Hindi News

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने बताया कि यह अफीम झारखंड से लेकर आए थे और सिरसा में सप्लाई करनी थी। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब आरोपितों को रिमांड पर लिया जाएगा और असली सप्लायर का पता लगाया जाएगा।

---PTC NEWS---

Related Post