आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे जो बाइडन, पहले ही दिन दे सकते हैं बड़ा तोहफा

By  Arvind Kumar January 20th 2021 12:08 PM

नई दिल्ली। जो बाइडन आज अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनके साथ ही कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। जो बाइडन और कमला हैरिस कैपिटल के वेस्ट फ्रंट में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। यह शपथ ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 10.30 बजे होगा।

Joe Biden swearing in ceremony आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे जो बाइडन, पहले ही दिन दे सकते हैं बड़ा तोहफा

आप शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण ABC, CBS, CNN, NBC, MSNBC, PBS समेत अमेरिका के सभी प्रमुख चैनलों पर देख सकेंगे। साथ ही https://bideninaugural.org/watch/ पर जाकर भी आप शपथ ग्रहण देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- टैक्स चोरी रोकने के लिए डिप्टी सीएम ने स्पेशल टीम बनाने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें- DRDO ने मोटर बाइक एम्बुलेंस ‘रक्षिता’ CRPF को सौंपी, जानिए क्या हैं खासियतें?

Joe Biden swearing in ceremony आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे जो बाइडन, पहले ही दिन दे सकते हैं बड़ा तोहफा

राष्ट्रपति बनने के पहले ही दिन जो बाइडेन अप्रवासियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार बाइडेन पहले कार्यकाल के पहले ही दिन आव्रजन विधेयक (Immigration Bill) को मंजूरी दे सकते हैं। इससे अमेरिका में बिना कानूनी मान्यता के रह रहे 1 करोड़ 10 लाख लोगों को वहां की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। अमेरिका में रह रहे भारतीयों को भी इससे काफी फायदा होगा।

Joe Biden swearing in ceremony आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे जो बाइडन, पहले ही दिन दे सकते हैं बड़ा तोहफा

इस बीच अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को विदाई भाषण दिया। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और साथ ही जो बाइडन को शुभकामनाएं दी। अपने विदाई संदेश में ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पद पर सेवाएं देना एक ऐसा सम्मान है जिसकी व्याख्या नहीं की जा सकती।

Related Post