भारतीय पुरुष हॉकी टीम का फाइनल का सपना टूटा, अब कांस्य पदक के लिए होगा मुकाबला

By  Arvind Kumar August 3rd 2021 10:44 AM

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक 2020 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल मैच में बेल्जियम ने भारत को 5-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ पुरुष हॉकी का फाइनल का सपना टूट गया है।

हालांकि टीम के पास अब भी मेडल जीतने का मौका है। भारतीय हॉकी टीम को अभी कांस्य पदक के लिए मुकाबला खेलना है। इसमें भारतीय टीम को जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा मामले में तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें- महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल के घर बंटे लड्डू

मैच के दूसरे हाफ में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। एक के बाद एक हुई पेनाल्टी कार्नरों के चलते भारतीय टीम बेल्जियम से 5-2 से हार गई। बेल्जियम के लिए Alexander HENDRICKX असली हीरो रहे, जिन्होंने इस मैच में गोल की हैट्रिक लगाने के साथ ही अपने पहले ही ओलंपिक में 14 गोल पूरे कर लिए।

Related Post