चंडीगढ़ में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गला काटकर हत्या
Arvind Kumar
January 23rd 2020 02:57 PM --
Updated:
January 23rd 2020 03:16 PM
चंडीगढ़। चंडीगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के मनीमाजरा इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। मनीमाजरा में रहने वाले एक ही परिवार के 3 सदस्यों के गला काटे हुए शव बरामद हुए हैं। मृतकों में महिला और उसके दो बच्चे शामिल है। मृतक महिला का पति पहले से ही घायल है और पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है।