पहले बाइक सवार युवकों को कार से कुचलकर मारने की कोशिश...फिर अस्पताल और लेडीज टॉयलेट में किया फायर

By  Vinod Kumar September 5th 2022 12:22 PM -- Updated: September 5th 2022 04:29 PM

कुरुक्षेत्र/अशोक यादव:

देर रात धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के समीप कार सवार दबंगों ने बाइक सवारों तीन युवकों को कुचलने प्रयास किया। गनीमत रही की बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं पाए। एक बाइक सवार ने बचने के लिए महिला शौचालय में छिपकर जान बचाने की कोशिश, लेकिन बदमाश ने यहां तमंचे से दो फायर कर दिए। एक युवक वारदात में जख्मी हुआ है। गोली चलने की आवाज सुनकर अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शी रमेश के अनुसार कार सवारों ने बाइक सवार कुछ युवकों को कुचलने का प्रयास किया। पहले आरोपियों ने बाइक में टक्कर मारी और जिस युवक की जान लेना चाहते थे उस पर गोली दागी, लेकिन उसे गोली नहीं लगी और वह बच गया। इसके बाद युवक अस्पताल में घुस गया दबंगो ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और उस पर एक और गोली दाग दी। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी प्रेम सिंह ने कहा कि मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की है। एक युवक के घायल होने की जानकारी मिली है। बाकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि ये घटना आपसी रंजिश का नतीजा हो सकती है।

Related Post