सोनीपत में भयानक हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Arvind Kumar
December 5th 2019 12:15 PM --
Updated:
December 5th 2019 12:16 PM
सोनीपत। सोनीपत में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक युवक कपिल उम्र 30 साल व विक्रम उम्र 25 साल दोनों सोनीपत के रामनगर के रहने वाले थे। दोनों किसी शादी समारोह से घर लौट रहे थे।