चिट्टे के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, 17 एटीएम के अलावा नकदी भी बरामद

By  Vinod Kumar December 24th 2021 12:49 PM

हिसार/संदीप सैनी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हांसी पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को पकड़ी गई महिलाओं से 17 एटीएम कार्ड, वजन करने की डिजीटल मशीन के साथ चिट्टा बरामद हुआ है।

पुलिस ने दोनों आरोपि महिलाओं को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस को बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। गिरफ्तार की गई आरोपि महिलाओं की पहचान रोशनी निवासी हांसी व नीलम साई कॉलोनी हांसी के रूप में हुई है। DSP विनोद शंकर ने बताया कि रोशनी के कब्जे से 18 ग्राम 310 मिलीग्राम चिट्टा, एक छोटा कांटा और 4 हजार 730 रुपये के साथ 9 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।

heroin, smack, hissar, yamunanagar, हेरोइन, स्मैक, हिसार, यमुनानगर, हरियाणा क्राइम न्यूज, हरियाणा लेटेस्ट न्यूज हांसी पुलिस स्टेशन

वहीं, नीलम के कब्जे से 7 ग्राम 020 मिलीग्राम चिट्टा व 1 हजार 820 रुपए नकदी व 8 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपि महिलाओं को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

heroin, smack, hissar, yamunanagar, हेरोइन, स्मैक, हिसार, यमुनानगर, हरियाणा क्राइम न्यूज, हरियाणा लेटेस्ट न्यूज हांसी पुलिस स्टेशन

इसी के साथ यमुनानगर एंटी नारकोटिक्स सेल ने किराए के कमरे से 70 ग्राम स्मैक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश से हरियाणा में स्मैक की सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी पूछताछ में कई बड़े खुलासे कर सकता है।

heroin, smack, hissar, yamunanagar, हेरोइन, स्मैक, हिसार, यमुनानगर, हरियाणा क्राइम न्यूज, हरियाणा लेटेस्ट न्यूज गिरफ्तार की गई महिलाएं

Related Post