अनोखा दहेजः शादी में मिला लंगूर....आएं जानें क्यों

By  CHOHAN February 16th 2018 12:48 PM -- Updated: June 1st 2018 03:00 PM

शादियों में अक्सर हम देखते हैं कि वधू पक्ष् अपनी बेटी के लिए महंगी कारें, सामान, ज्वेलरी और कपड़े देते हैं, लेकिन टोहाना के एक युवक की हाल ही में हुई शादी में अजीबोगरीब तरीके से दहेज मिला है। इस युवक को शादी में ससुरालवालों ने दहेज के रूप में लंगूर दिया है। दरअसल टोहाना के संजय पूनिया की उचाना के गांव डवानाखेड़ा में हरिचंद की बेटी रीतू से 11 फरवरी को शादी हुई थी। इस शादी में वधू पक्ष के लोगों ने अनोखे तरीके से संजय को दहेज में एक लंगूर भी दिया है। जिसे देख कर शादी में आये रिश्तेदार भोचंके रह गये। हालांकि सभी रिश्तेदारों ने इस बात की तारीफ भी की मगर इस अनोखे दहेज को देख कर सभी लोगो में चर्चा बनी हुई है। दहेज के बारे में रितु के संजय के ताया कर्मवीर ने बताया कि उनके लड़के सजंय की शादी की तारीख फिक्स करने के लिए जब संजय के ससुराल जन यहां आये थे तो यहां पर फैले बंदरो के आंतक को उन्होंनें देखा और कहा कि यहां पर एक लंगुर बंदर होना चाहिए जिससे बंदरो के आंतक से छुटकारा मिल जायेगा। मगर हंसी ठिठोली में की गई इस बात को उन्होने सिरयस ले लिया और उन्हें दहेज में एक लंगुर बंदर दे दिया। वहीं इस बारे में नवविवाहिता रितु रानी ने बताया कि जब उनके पिता यहां शादी फिक्स करने आये थे तो यहां बंदरो को देख कर उन्होंने समझा कि यहां छोटे बच्चे और महिलांए तंग होती है, इसलिए उन्होंने उन्हें एक लंगुर बंदर दहेज में दे दिया। इस बारे में रितु रानी की जेठानी ने बताया कि दहेज में मिले इस लंगुर बंदर के आने से वे बहुत ही खुश है। बच्चे इसके साथ खेलते रहते है और हम इसे परिवार के सदस्य की तरह रखते है।

Related Post