अनलॉक फेज-1: हरियाणा ने खोले दिल्ली ने सील किए बॉर्डर
Arvind Kumar
June 1st 2020 01:25 PM --
Updated:
June 1st 2020 03:45 PM
बहादुरगढ़। (प्रदीप धनखड़) कोविड-19 यानी कोरोना वायरस से बचाव के लिए 68 दिन तक लगाया गया लॉक डाउन अब खत्म हो गया है। आज से अनलॉक फेस वन की शुरुआत हुई है जिसके तहत लोगों को काफी सारी रियायतें भी दी गई हैं। हरियाणा सरकार ने भी राजधानी दिल्ली से सटे सभी सीमाओं को खोलने के आदेश जारी कर दिए। लेकिन दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए बॉर्डर सील कर दिए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल एक सप्ताह के लिए दिल्ली के बॉर्डर सील किए जा रहे हैं। इस दौरान जरूरी गतिविधियों के लिए बॉर्डर खुले रहेंगे और लोग पास के जरिए दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं।