उन्नाव रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार, जलाया नहीं बल्कि दफनाया गया
Arvind Kumar
December 8th 2019 05:16 PM
लखनऊ। उन्नाव रेप पीड़िता का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उसके पार्थिव शरीर को जलाया नहीं गया बल्कि दफनाया गया है। इसे पीछे पीड़िता की बहन ने कारण बताया कि मेरी बहन को पहले ही एक बार जलाया जा चुका है। वह जलने के बाद तड़प-तड़पकर अपनी जान गंवा चुकी है। इसलिए उसे दोबारा जलाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।