road accident: बिहार में पानी से भरे तालाब में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की हुई मौत

By  Vinod Kumar June 11th 2022 12:02 PM

बिहार में पूर्णिया जिले के कांजिया गांव में एक गाड़ी के तालाब में गिरने से बड़ा हादसा पेश आया है। इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई है, जबकि 2 लोग जिंदा निकलने में कामयाब हो गए। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। पुलिस ने तालाब से सभी शवों को बरामद कर लिया है।

गांव में हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे के बारे में सूचना दी और अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू किया। सूचना पाने के बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग गाड़ी में सवार होकर ताराबाडी से बेटी की शादी का तिलक कर किशनगंज लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ये हादसा पेश आय़ा। फिल्हाल सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों के चीख पुकार से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों में 26 से लेकर 65 साल की आयु के लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीखे मोड़ पर गाड़ी के अनियंत्रित होने के कारण ये हादसा पेश आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों के नाम

रण यादव उम्र 26 वर्ष, कार्तिक यादव उर्फ ( काली पददो) उम्र 25 वर्ष, गंगा प्रसाद यादव उम्र 60 वर्ष, मानिक लाल शर्मा उम्र 65 वर्ष, गुलाब चंद यादव उम्र 60 वर्ष, अमर चंद यादव उम्र 20 वर्ष, राम किशन यादव उम्र 65 वर्ष, संडब यादव उम्र 62 वर्ष शामिल हैं।

Related Post