हरियाणा में कुख्यात अपराधी विकास दुबे, शरण देने के आरोप में रिश्तेदार गिरफ्तार

By  Arvind Kumar July 8th 2020 03:05 PM

फरीदाबाद। (सुधीर शर्मा) कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश यूपी पुलिस सहित अन्य राज्यों की पुलिस कर रही है। इस बीच खबर है कि विकास दुबे यूपी पुलिस से बचते-बचते हरियाणा पहुंचा है। पुलिस ने दुबे के कुछ रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है जिन पर विकास दुबे को शरण देने का आरोप है।

फ़रीदाबाद के इंदिरा कॉंपलेक्स से विकास दुबे के रिश्तेदार श्रवण और अंकुर गिरफ्तार किए गए। आरोप है कि इन्हीं के मकान में विकास दुबे ने शरण ली थी और इसी सूचना के आधार पर फरीदाबाद पुलिस की टीम ने इस घर पर दबिश दी। हालांकि उस दौरान विकास दुबे फरार हो चुका था जबकि विकास को शरण देने के आरोप में श्रवण और उनके बेटे अंकुर को गिरफ्तार किया गया है।

विकास के साथी प्रभात ने पुलिस पर फायरिंग भी की। प्रभात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विकास के रिश्तेदार श्रवण और अंकुर को पुलिस ने विकास को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इनके पास 4 पिस्टल मिली हैं, इनमें से 2 यूपी पुलिस की हैं। बिकरू शूटआउट में बदमाशों ने 8 पुलिसवालों की हत्या कर कर उनके हथियार भी लूट लिए थे।

Vikas Dubey spotted at hotel, close aide and other two arrested

इसके अलावा पूछताछ करने पर पता लगा कि विकास दुबे फरीदाबाद में हीं हाईवे के करीब बने ओयो गेस्ट हाउस में कमरा लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन आईडी ना होने की वजह से उसे कमरा नहीं मिला। फिलहाल पुलिस इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। श्रवण के पड़ोसियों के मुताबिक उन्हें शाम को सूचना मिली कि यहां पुलिस आई है। जब उन्होंने बाहर निकल कर देखा फिर दो-तीन पुलिस वाले ही थे और बाकी पुलिस टीमें जा चुकी थी।

Vikas Dubey spotted at hotel, close aide and other two arrested

बता दें कि पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हमीरपुर में अमर को मार गिराया। अमर बिकरू के शूटआउट में शामिल था। दूसरी ओर विकास पर इनामी राशि 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। यह यूपी में किसी अपराधी पर अब तक का सबसे बड़ा इनाम है।

---PTC NEWS---

Related Post