मुंबई में बारिश का कहर: सड़कों पर जलभराव, पटरियां पानी में डूबी, कई स्कूलों में छुट्टी

By  Arvind Kumar August 3rd 2019 03:17 PM -- Updated: August 3rd 2019 03:18 PM

मुंबई। लगातार हो रही बारिश के बाद मुंबई में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव हो गया है। जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हुई है। जहां कई रेलवे स्टेशनों पर पानी भर गया है वहीं कई सड़कों पर भी जलभराव हो गया है। बारिश के बाद कई इलाकों में स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है।

Mumbai Rain 3 मुंबई में बारिश का कहर: सड़कें पानी में डूबी, स्कूलों में छुट्टी

हालांकि स्थिति सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा। इस बीच मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार देर रात और रविवार को राज्य में भारी बारिश की संभावना है।

Mumbai Rain 1 मुंबई में बारिश का कहर: सड़कें पानी में डूबी, स्कूलों में छुट्टी

यह भी पढ़ेंएडवाइजरी के बाद कश्मीर से लौटने लगे अमरनाथ यात्री

Related Post