पलवल में पति बना दरिंदा, बेरहमी से पीट-पीट कर की पत्नी की हत्या

By  Vinod Kumar August 28th 2022 12:45 PM -- Updated: August 28th 2022 01:57 PM

पलवल/गुरुदत्त गर्ग: हसनपुर थाना अंतर्गत खाम्बी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपित पति अमित पुत्र वेदराम पत्नी काजल को कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर में दर्शन कराने के बहाने मोटरसाइकिल पर घर से लेकर गया और अपने खेतों में ले जाकर उसकी निर्ममता के साथ पिटाई की।

पिटाई के जख्मों को ना सहते हुए काजल ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि उसके शरीर का ऐसा कोई अंग नहीं था इस पर चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पलवल जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

आरोपी ने पहले पत्नी की पिटाई की और उसके बाद घर जाकर अपने भाई और भाभी को कहा कि काजल को कुछ हो गया है। जब परिवार के लोग खेत पर गए तो वहां पर काजल मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। उसके सिर से खून भी बह रहा था।

death3

मृतिका काजल की छोटी बहन और देवरानी ने बताया कि जब वह लोग खेतों में पहुंचे तो वहां पर कोई भी नहीं था। सिर्फ काजल की लाश खेतों में पड़ी हुई थी। देर रात करीब 11:00 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार मृतिका काजल की खाम्बी गांव निवासी अमित के साथ करीब 9 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। अमित खेतीबाड़ी के साथ फलों की दुकान करता था। दोनों के दो बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच में आम तौर पर झगड़ा तो होता रहता था, मार-पिटाई भी हो जाती थी, लेकिन ऐसा किसी को भी नहीं मालूम था कि वह उसकी हत्या भी कर सकता है।

Related Post