नशीले पदार्थों सहित एक महिला गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद
Arvind Kumar
January 12th 2020 06:12 PM --
Updated:
January 12th 2020 06:13 PM
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में नशीले पदार्थों सहित एक महिला को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से भारी मात्रा मे गांजा बरामद करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस कुरुक्षेत्र जिला पुलिस की ऐन्टी नारकोटिक सैल की टीम थाना सदर थानेसर कुरुक्षेत्र के क्षेत्र में गश्त पर थी।