हरियाणा के युवक को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया और फिर....

By  Arvind Kumar September 1st 2019 09:52 AM -- Updated: September 1st 2019 09:55 AM

जींद। (अमरजीत खटकड़) सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को जाल में फंसाकर इंडोनेशिया बुलाने और वहां पर युवक को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। ढाठरथ गांव के युवक को सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला ने अपने बच्चे की मदद के नाम पर फंसाया और उसके बाद मदद के लिए उसे इंडोनेशिया तक बुला लिया तथा इसके बाद महिला ने युवक के घर से 50 हजार रुपए भी मंगवा लिए। राशि आने के बाद फिर युवक को बंधक बना लिया और उसके हाथों और अन्य शरीर के अंगों पर ब्लेड से कट मार दिए तथा उसकी गुप्तांगों के पास इंजैक्शन लगाकर उसे विकलांग तक बना दिया है!

facebook 1 हरियाणा के युवक को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया और फिर....

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी व्यथा सुनाई और वहां से निकालने की गुहार लगाई। युवक की इस पोस्ट को किसी एक अन्य युवक ने शेयर कर दिया। शेयर करने के बाद यह पोस्ट शुक्रवार सुबह युवक के परिजनों तक जा पहुंची। तभी उनको इस मामले की जानकारी मिली। उसके बाद युवक के परिजन नगराधीश और एसएसपी से मिले और उसको छुड़ाने की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर सहायता की मांग की है ताकि युवक वापस आ सके।

Jind News 1 हरियाणा के युवक को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया और फिर....

ढाठरथ गांव निवासी भीम सिंह 2 माह पहले इंडोनेशिया टूरिस्ट वीजा पर गया था। हाल ही में 24 अगस्त को उसने पासपोर्ट व वीजा के लिए 50 हजार रुपए मंगवाए थे। परिजनों ने मकान बेचकर 50 हजार रुपए उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भीम सिंह का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने उसे इंडोनेशिया में कैद होने की बात कही। वायरल वीडियो में भीम सिंह ने बताया कि इंडोनेशिया की रहने वाली एक महिला से उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती थी। उक्त महिला से लगातार उसकी चैटिंग होती थी। एक दिन महिला ने अपने बच्चे की फोटो डाली, जिसके नाक से खून बह रहा था। इस पर महिला ने भीम सिंह से मदद मांगी। भीम सिंह ने उसकी मलेशिया में काम करने के दौरान की गई सेविंग लगभग 1 से 2 लाख रुपए महिला के खाते में डलवा दिए। इसके बाद महिला ने फिर से भीम सिंह की मदद मांगी और इंडानेशिया आने को कहा। इस पर 2 माह पहले भीम सिंह टूरिस्ट वीजा पर इंडोनेशिया चला गया था।

यह भी पढ़ेंएक महीने की पैरोल पर आया था पति, पत्नी संग होटल के रूम में मिली लाश

इंडोनेशिया गए युवक की वीडियो के साथ-साथ एक ऑडियो भी जारी हुई है। इसमें पीड़ित युवक रो-रोकर अपनी व्यथा सुना रहा है। बोल रहा है कि उसको मुस्लमान बनाया जा रहा है। उसका गुप्तांग काटने के लिए उसकी जांघों में इजैक्शन लगाए गए। उसको मस्जिद ले गए थे और जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाने के लिए दवाब बनाया गया। उसको शुक्रवार तक नहीं बचाया गया तो वे उसे मार देंगे। उसके पास शुक्रवार तक का ही समय है।

—PTC NEWS—

Related Post