कई सालों से टॉयलेट में बंद थी ये महिला, पति पर कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

By  Arvind Kumar October 15th 2020 10:59 AM

पानीपत। (जयदीप राठी) पानीपत से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को पिछले कई सालों से पति ने घर में बने टॉयलेट में बंद कर रखा था। प्रोटेक्शन अधिकारी रजनी गुप्ता ने गुप्त सूचना मिलने पर जब घर में दस्तक दी तो इस बात का खुलासा हो गया।

Woman Locked Inside Toilet

कई सालों से टॉयलेट में बंद थी ये महिला, पति पर कार्रवाई की तैयारी में पुलिसजानकारी के मुताबिक महिला के बारे में ये बताया गया कि वो मानसिक रूप से बीमार है। अपने पिता-भाई को खोने के गम में उसकी ये हालत हो गयी। लेकिन हकीकत में कुछ ऐसा नजर नहीं आया।

यह भी पढ़ें- पटना में रेल से 179 कछुए बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Woman Locked Inside Toilet कई सालों से टॉयलेट में बंद थी ये महिला, पति पर कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

महिला के पति का कहना है कि वो मानसिक रूप से बीमार थी। उसका कई जगहों पर इलाज करवाया गया, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक न होने पर उसे वहां रखा गया।

यह भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर

Woman Locked Inside Toilet कई सालों से टॉयलेट में बंद थी ये महिला, पति पर कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि प्रोटेक्शन अधिकारी रजनी गुप्ता ने हमें सूचना दी थी रिसपुर गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी को टॉयलेट में बद करके रखा है। बहरहाल पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Post