महिलाओं को निशाना बनाता था यह लेडी गैंग, अब पुलिस के शिकंजे में

By  Arvind Kumar February 5th 2019 10:36 AM

पंचकूला। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली 3 महिलाओं के एक गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह महिला चोर गिरोह महिलाओं को अपना निशाना बनाती थी और शातिर तरीके से महिलाओं को घेर कर चुपके से पर्स से पैसे निकाल लेती थी।

police महिलाओं को निशाना बनाता था यह लेडी गैंग, अब पुलिस के शिकंजे में

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस गैंग का खुलासा सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से हुआ। सेक्टर 7 चौकी इंचार्ज मोहन की टीम ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिलाएं सेक्टर 7 और 11 में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर महिलाओं के हजारों रुपये उड़ा चुकी हैं।

यह भी पढ़ेंस्कूल में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली, जूनियर छात्र ने सीनियर को घोंपा चाकू

Related Post