कुश्ती में भारत को एक और मेडल, बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया

By  Arvind Kumar August 7th 2021 04:32 PM -- Updated: August 7th 2021 04:40 PM

टोक्यो। भारत को कुश्ती में एक और पदक मिल गया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में कुश्ती में भारत के स्टार रेसलर बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। बजरंग पुनिया ने कज़ाकिस्तान के पहलवान को कड़ी शिकस्त दी है।

यह भी पढ़ें- सीएम खट्टर का ऐलान, रवि दहिया को मिलेंगे 4 करोड़

यह भी पढ़ें- 29 साल पहले हुआ था फर्जीवाड़ा, अब जाकर हुआ खुलासा

कुश्ती में पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा भार वर्ग में भारत के पहलवान बजरंग पुनिया ने कज़ाकिस्तान के पहलवान दौलत नियाज़बेकोव को 8-0 हराया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने Tokyo2020 में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान बजरंग पुनिया को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आपने कुश्ती के अखाड़े में अपने शानदार दाँव लगाकर मेडल तो जीता ही साथ ही देश का दिल भी जीत लिया।

Related Post