कुश्ती में भारत को पहला मेडल, रवि दहिया ने सिल्वर पदक जीता

By  Arvind Kumar August 5th 2021 04:45 PM -- Updated: August 5th 2021 04:49 PM

नई दिल्ली। कुश्ती में भारत को पहला मेडल मिला है। सोनीपत के रवि दहिया ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय पहलवान रवि दहिया को जावुर युगुऐव ने 4-7 से हराया।

यह भी पढ़ें- 29 साल पहले हुआ था फर्जीवाड़ा, अब जाकर हुआ खुलासा

उल्लेखनीय है कि आज ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। हॉकी में 41 साल बाद भारत को ओलंपिक मेडल मिला है।

Manohar Lal Khattar appealed to farmer leaders suspend protest amid covid19 spreadरेसलर रवि दहिया के द्वारा ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बधाई देते हुए क्लास वन अधिकारी रैंक की एक सरकारी नौकरी तो वहीं चार करोड़ रूपए की राशि और इसके साथ-साथ हरियाणा में कहीं भी एक प्लॉट 50 प्रतिशत के concession पर हरियाणा सरकार की ओर से देने की घोषणा की है।

Related Post