पराली के मुद्दे पर विज का केजरीवाल पर निशाना, कहा: दिल्ली में गला फाड़ कर चिलाने वालों की जुबान अब सूख गई है
अंबाला/कृष्ण बाली: पंजाब में लगातार पराली जलाने (stubble burning) पर रोक ना लगने पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आप सुप्रीमो केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है। विज ने पंजाब में लगातार जल रही पराली पर के केजरीवाल के ऊपर तंज कसा है। विज ने कहा कि केजरीवाल कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं ये आज तक का उनका इतिहास रहा है। इतना गला फाड़-फाड़ कर दिल्ली में चीखते थे कि पंजाब में पराली (parali) जलने पर सारा प्रदूषण दिल्ली में आ रहा है, लेकिन इस बार उन्होंने एक भी ब्यान नहीं दिया है। उनकी जुबान लगता है सुख गई है। इस बारे में उनका जो महाज्ञान था उस पर कोई कार्रवाई करते भी नजर नहीं आ रहे हैं। आज पंजाब में आप की सरकार है, आज उस पर आकर कार्रवाई क्यों नहीं करते। ये करते कुछ हैं कहते कुछ हैं। वहीं, म्हाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि श्री कृष्ण ने महाभारत में जिहाद का पाठ पढ़ाया था पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि पाटिल जी ने पता नहीं कौन सी गीता पढ़ ली। गीता में तो इंसान को परमात्मा से मिलने का मार्ग दिखाया गया है।