Advertisment

मेहुल चोकसी जल्द लाया जाएगा भारत, एंटिगुआ की नागरिकता होगी रद्द

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
मेहुल चोकसी जल्द लाया जाएगा भारत, एंटिगुआ की नागरिकता होगी रद्द
Advertisment
नई दिल्ली। पीएनबी घोटाला के प्रमुख आरोपियों में से एक मेहुल चोकसी की भारत वापसी का रास्ता लगभग तैयार हो गया है। एंटिगुआ जल्द ही चोकसी की नागरिकता रद्द करने जा रहा है, जिसके बाद चोकसी को भारत सौंप दिया जाएगा। एंटिगुआ के प्रधानमंत्री ने बयान दिया है कि वह जल्द ही मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करने वाले हैं।
Advertisment
यह भी पढ़ें : राम रहीम को पैरोल मिलना मुश्किल, पढ़िए क्या लिखा है कोर्ट के इस ऑर्डर में गौरतलब है कि भारत सरकार लगातार मेहुल चोकसी को वापस लाने का प्रयास कर रही है। सरकार एंटिगुआ के प्रधानमंत्री पर चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दबाव बना रही थी, जिसके बाद एंटिगुआ चोकसी की नागरिकता रद्द करने जा रहा है। हालांकि भारत को अभी तक नागरिकता रद्द होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इसे लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि उनके पास अब तक इस बारे आधिकारिक सूचना नहीं है। Mehul 2 मेहुल चोकसी जल्द लाया जाएगा भारत, एंटिगुआ की नागरिकता होगी रद्द इससे पहले मेहुल चोकसी को कई बार सरकार, एजेंसियों और अदालत की तरफ से समन भेजा गया था, लेकिन उसने हर बार आने से मना किया। अभी हाल ही में चोकसी ने कोर्ट में कहा था कि वो इलाज के लिए एंटिगुआ गया है। लेकिन ईडी मेहुल चोकसी की इस दलील को मानने के लिए राजी नहीं है और अब जवाबी हलफनाया दायर कर अदालत को बताया है कि वह मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से भारत लाने और उसे भारत में सभी आवश्यक उपचार प्रदान करने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ एक एयर एम्बुलेंस प्रदान करने के लिए तैयार है।
—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

-
mehul-choksi pnb-scam external-affairs-minister-dr-s-jaishankar antiguan-govt mehul-choksis-citizenship
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment