Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

हरियाणा में तीसरे विकल्प के रूप में काम करेंगे तंवर

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 17th 2020 11:25 AM
हरियाणा में तीसरे विकल्प के रूप में काम करेंगे तंवर

हरियाणा में तीसरे विकल्प के रूप में काम करेंगे तंवर

करनाल। (डिंपल चौधरी) कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे और किसी समय में हरियाणा कांग्रेस का बड़ा चहरा रहे अशोक तंवर हरियाणा में तीसरे विकल्प के रूप में काम करने में जुट गए हैं। अशोक तंवर ने करनाल में बयान दिया कि देश की जनता तीसरे विकल्प को तलाश रही है और इसलिए बीजेपी-कांग्रेस को जनता नकार रही है। दिल्ली में केजरीवाल को फिर से जनता ने मौका दिया और अब हरियाणा में हम तीसरे विकल्प के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब साथियों ने मिलकर जनता की लड़ाई लड़ी उनके मुद्दे उठाए, यह सब साथी संघर्ष से निकले हुए हैं। इन्ही के साथ मिलकर हम आगे काम करेंगे। हालांकि तंवर साहब नई पार्टी या फिर किसी राजनीतिक पार्टी के साथ जाने पर मना करते नजर आए। उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। अभी सिर्फ मिलकर जनता की आवाज को उठाना है। [caption id="attachment_389552" align="aligncenter" width="700"]Haryana News | Haryana Politics | Ashok Tanwar on Future Plans हरियाणा में तीसरे विकल्प के रूप में काम करेंगे तंवर[/caption] बता दें कि रविवार को अशोक तंवर ने अपना जन्मदिन समर्थनों के साथ मनाया था और इसी के चलते तंवर ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर सेक्टर 12 में स्वाभिमान रैली की। साथ ही केक काटकर सबको साथ लेकर चलने की बात कही। इस मौके पर जहा तंवर के साथ उनकी पत्नी अवंतिका तंवर और संत समाज के लोग नजर आए तो वहीं बहुजन समाज पार्टी के कुछ नेता भी उनके साथ दिखे। अशोक तंवर ने कहा कि पिछले पांच साल में हरियाणा में घोटाले ही घोटाले हुए और कुछ को अब दिखने लगे है। यह हमला तंवर का भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर था। [caption id="attachment_389554" align="aligncenter" width="700"]Haryana News | Haryana Politics | Ashok Tanwar on Future Plans हरियाणा में तीसरे विकल्प के रूप में काम करेंगे तंवर[/caption]

अशोक तंवर ने कहा कि आज देश में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, महिलाओं पर शोषण हो रहा है, किसान आत्महत्या कर रहा है, इसका जिम्मेदार बीजेपी-कांग्रेस सब है जिन्होंने 70-72 सालों से कुछ नहीं बदला। यह भी पढ़ें‘बीजेपी-जेजेपी की सरकार ने दिया प्रदेश के युवाओं को शानदार तोहफा’ ---PTC NEWS---

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK