पंजाब में कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सीएम के साथ भगवंत मान संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
पंजाब में नए कैबिनेट मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर सस्पेंस खत्म हो गया है। पंजाब के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। बॉर्डर स्टेट होने के चलते सीएम भगवंत मान गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी अपने पास रखेंगे।
कुलतार सिंह संधवां नए स्पीकर
इससे पहले सोमवार को दिन मेंविधायक कुलतार सिंह संधवां को सोमवार को सर्वसम्मति से 16वीं पंजाब विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सदन में संधवां के नाम का प्रस्ताव रखा था।सीएम भगवंत मान ने कुलतार सिंह संधवां को विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई भी दी। उन्होंने अध्यक्ष से सदन की कार्यवाही के सीधे प्रसारण की अनुमति देने का आग्रह भी किया।
आपको बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पहली कैबिनेट बैठक में ही सरकारी नौकरी पर बड़ा ऐलान किया है। पंजाब में 25000 सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी। पुलिस में दस हज़ार नौकरियां निकलेंगी। 15 हजार नौकरियां बाकी अलग-अलग विभाग में आएंगी। एक महीने में ये सारी सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी। आपको बता दें कि भगवंत मान ने पंजाब के युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। पहली ही कैबिनेट में भगवंत मान ने युवाओं से अपना वादा पूरा किया है।