Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

रोहतक से संचालित होंगी भाजपा की चुनावी गतिविधियां, चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 29th 2019 01:30 PM
रोहतक से संचालित होंगी भाजपा की चुनावी गतिविधियां, चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

रोहतक से संचालित होंगी भाजपा की चुनावी गतिविधियां, चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

रोहतक। अबकी बार, 75 पार के नारे के साथ हरियाणा में एक बार फिर से सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। इसके लिए हरियाणा की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले रोहतक को मुख्य केंद्र बनाया गया है। रोहतक में बनाए गए भाजपा के प्रदेश चुनावी कार्यालय से ही तमाम गतिविधियां संचालित की जाएंगी। रविवार को नवरात्र के पहले दिन रोहतक में बीजेपी के प्रदेश के चुनावी कार्यालय का हवन यज्ञ के साथ उद्घाटन किया गया। [caption id="attachment_344818" align="aligncenter" width="700"]BJP Office 1 रोहतक से संचालित होंगी भाजपा की चुनावी गतिविधियां, चुनाव कार्यालय का शुभारंभ[/caption] मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और कई अन्य बड़े नेता इस मौके पर मौजूद रहे। सभी ने मिलकर हवन यज्ञ में आहुति डाली और 75 पार के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प दोहराया। बताया गया कि रोहतक के इस चुनावी कार्यालय से ही हरियाणा विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव प्रचार की तमाम रणनीति बनाई जाएगी। यह भी पढ़ें : राजकुमार सैनी ने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, खुद भी लड़ेंगे चुनाव ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK