Tue, Apr 30, 2024
Whatsapp

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, आज शाम लेंगे शपथ

Written by  Arvind Kumar -- March 10th 2021 11:49 AM
तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, आज शाम लेंगे शपथ

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, आज शाम लेंगे शपथ

देहरादून। तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में इस पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री आज शाम को ही शपथ ले सकते हैं। राजभवन में शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। [caption id="attachment_480613" align="aligncenter" width="700"]BJP MP Tirath Singh Rawat तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, आज शाम लेंगे शपथ[/caption] तीरथ सिंह रावत गढ़वाल से सांसद हैं। खुद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक दल की मीटिंग में इसका ऐलान किया। ऐसे में अब उत्तराखंड में सियासी भूचाल थमता नजर आ रहा है। [caption id="attachment_480615" align="aligncenter" width="679"] तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, आज शाम लेंगे शपथ[/caption] मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम शामिल थे। इनमें उत्तराखंड सरकार में मंत्री धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, बीजेपी सांसद अजय भट्ट और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शामिल है। यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम ने किसानों को दिलाया विश्वास, बोले- हमारे होते मंडियां न कमजोर होंगी, न खत्म यह भी पढ़ें- सदन में जेजेपी विधायक नैना चौटाला ने रखी मांग, 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन करे सरकार बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल ही राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री बने रहने पर पिछले कुछ दिनों से संकट जारी था। इसे लेकर केंद्रीय नेतृत्व कई दिनों से मंथन कर रहा था। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।


Top News view more...

Latest News view more...