Mon, Sep 28, 2026
Whatsapp

तंवर के चुनाव ना लड़ने पर बराला ने कसा तंज, कही ये बात

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- June 03rd 2019 05:58 PM -- Updated: June 03rd 2019 06:00 PM
तंवर के चुनाव ना लड़ने पर बराला ने कसा तंज, कही ये बात

तंवर के चुनाव ना लड़ने पर बराला ने कसा तंज, कही ये बात

टोहाना। (सतीश अरोड़ा) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ने के बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ही जब पद छोड़ रहे हैं तो और भी कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़ देंगे। उन्होंने चुनावों पर बोलते हुए कहा कि देश की जनता के सहयोग से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की बदौलत देश में इतिहास रचा है। विधानसभा चुनावों में भी ज्यादा सीटें जीत कर इतिहास रचेंगे। [caption id="attachment_303036" align="aligncenter" width="700"]Barala 1 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला कार्यकर्ताओ से विधानसभा चुनावों पर चर्चा करने टोहाना पहुंचे थे[/caption] दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनावों पर चर्चा करने टोहाना पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अपने कर्मों की वजह से वो आज सजा भुगत रहे हैं और अगर ऐसे ही कर्म करते रहे तो और आगे भी सजा भुगतेंगे। यह भी पढ़ें : हुड्डा बोले- भाजपा की जीत के चर्चे कम, मेरी हार की चर्चा ज्यादा
—-PTC NEWS—

पीटीसी की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें यू ट्यूब चैनल

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK