Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज, कौन बनेगा मुख्यमंत्री!

Written by  Vinod Kumar -- June 30th 2022 01:08 PM -- Updated: June 30th 2022 04:55 PM
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज, कौन बनेगा मुख्यमंत्री!

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज, कौन बनेगा मुख्यमंत्री!

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) की सरकार गिर गई। सुप्रीम कोर्ट में फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने को लेकर पिछले कल सुनवाई हुई थी। सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया। उद्धव के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने महाराष्ट्र में सरकार गठन की तैयारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस 1 जुलाई को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी ने कैबिनेट का खाका लगभग तैयार कर लिया है। इस समय फडणवीस के घर पर बैठकों का दौर चल रहा है।


बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि यहां शिंदे फडणवीस के साथ सरकार और मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा करेंगे। मुंबई आने क बाद एकनाथ शिंदे सीधे सागर बंगले पर जाएंगे। एकनाथ शिंदे 51 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ निकले हैं और आज देर शाम सरकार गठन की दावेदारी करेंगे।


जानकारी के मुताबिक, 8 बागी विधायकों को कैबिनेट मंत्री और 5 को MoS बनाया जा सकता है। बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे और कैबिनेट में 29 मंत्री बीजेपी के कोटे से होंगे शिंदे गुट में शामिल निर्दलीय विधायकों को बीजेपी अपने कोटे से मंत्री बनाएगी।

Assam floods: Eknath Shinde camp donates to CM relief fund, Himanta Sarma expresses gratitude

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल सबसे बड़े दल को सरकार बनाने का न्यौता भेज सकते हैं। इस समय राज्य में सबसे बड़ा दल बीजेपी ही है। बीजेपी के पास 106 सीटें हैं।  


Top News view more...

Latest News view more...