Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

टूटा इनेलो-बसपा गठबंधन, अब सैनी की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी मायावती

Written by  Arvind Kumar -- February 09th 2019 04:03 PM -- Updated: February 09th 2019 04:07 PM
टूटा इनेलो-बसपा गठबंधन, अब सैनी की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी मायावती

टूटा इनेलो-बसपा गठबंधन, अब सैनी की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी मायावती

चंडीगढ़। जींद उपचुनाव ने हरियाणा के राजनीतिक समीकरणों को बदल कर रख दिया है। उपचुनाव में इनेलो को मिली करारी हार के बाद बसपा ने इनेलो का साथ छोड़ दिया है। बसपा ने इनेलो से गठबंधन तोड़ने के साथ ही सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से गठजोड़ करने का ऐलान किया है। बसपा के राज्य प्रभारी मेघराज और प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती के साथ लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने शनिवार को संयुक्त रूप से चंडीगढ़ में गठबंधन का ऐलान किया है। [caption id="attachment_253749" align="aligncenter" width="448"]Mayawati-Saini दानों दलों ने हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।[/caption] दानों दलों ने हरियाणा से लोकसभा की सभी 10 सीटों और विधानसभा की सभी 90 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी है। जानकारी के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनावों में आठ तो लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं इसी तरह विधानसभा की 90 सीटों में से 35 पर बसपा और 55 पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी चुनाव लड़ेगी। यह भी पढ़ेंआखिरकार जेल से बाहर आए ओपी चौटाला

आपको बता दें कि इस नए गठबंधन के बाद अब 17 फरवरी को पानीपत में दोनों दलों की संयुक्‍त रैली होगी जिसके जरिए दोनों दल हरियाणा में चुनावी ताल ठोकेंगे।


Top News view more...

Latest News view more...