कर्नाटक के तुमकुर जिले में सड़क पर पलटी बस, हादसे में आठ लोगों की मौत, 20 घायल
मौके पर पहुंची पुलिस (Karnataka Police) ने बताया जांच से पता चलता है कि चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया। हादसे के समय बस में 60 यात्री सवार थे। वहीं हदसे की खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस और आपातकालीन टीमें पहुंचीं है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह ही राज्य के कलबुर्गी में भी भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी। इस एक्सिडेंट में एक कार पेड़ से टकरा गई थी। टक्कर इतना भीषण था कि कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी। हादसे का शिकार हुए सभी मृतक महाराष्ट्र के अमहदनगर के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, यात्री गनगपुर के दत्तात्रेय मंदिर से लौट रहे थे।