Sun, Apr 28, 2024
Whatsapp

पंजाब-हरियाणा में लोहड़ी की धूम, चंडीगढ़ युवा दल ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया पर्व

Written by  Arvind Kumar -- January 13th 2020 10:51 AM
पंजाब-हरियाणा में लोहड़ी की धूम, चंडीगढ़ युवा दल ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया पर्व

पंजाब-हरियाणा में लोहड़ी की धूम, चंडीगढ़ युवा दल ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया पर्व

चंडीगढ़। चंडीगढ़ युवा दल के सदस्यों ने सेक्टर 45 में गरीब व जरूरतमंद बच्चों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया। इस मौके पर दल के प्रधान विनायक बंगिया व सयोजक सुनील यादव ने कहा कि खुशियां मनाने का हर व्यक्ति को हक है, इसलिए हर साल वे अपनी टीम के साथ सभी जरूरतमंदों बच्चों को कपड़े एवं खाद्य सामग्री देते हैं। Chandigarh yuva dal celebrated Lohri festival with needy children वहीं बच्चे भी संस्था सदस्यों को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए। अधिकतर बच्चे गरीबी के चलते त्योहारों को मनाने व खुशियों से वंचित रह जाते हैं। इसी उद्देश्य से संस्था सदस्य हमेशा अनाथ व गरीब बच्चों के साथ त्योहार मनाते हैं। इस मौके पर दल की चेयरमैन इंदरजीत कौर ने बच्चों को बताया कि हरियाणा-पंजाब का क्षेत्रीय पर्व लोहड़ी एवं मकर संक्रांति लोगों की सुख-समृद्धि का त्योहार है। उन्होंने बताया कि इस दिन लोग अपने घर-परिवार एवं राष्ट्र की सुख समृद्धि के लिए मन्नते मांगते हैं। वहीं लोहड़ी एवं संक्रांति पर्व भाईचारे के लिए आदर्श पर्व माना जाता है। यह भी पढ़ेंलोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और भोगली बिहू पर राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को बधाई

---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...