बर्ड फ्लू से 2 दिन में चिकन अंडे की मांग 60% घटी, दाम में भी गिरावट
कुरुक्षेत्र। बर्ड फ्लू से 2 दिन में चिकन अंडे की मांग 60% तक घट गई है। वहीं दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है। अभी तक हिमाचल, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत सात राज्य में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि हरियाणा में बर्ड फ्लू का अभी एक भी केस नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- बर्ड फ्लू को लेकर हरियाणा अलर्ट पर, रिपोर्ट का इंतजार [caption id="attachment_464465" align="aligncenter" width="700"] बर्ड फ्लू से 2 दिन में चिकन अंडे की मांग 60% घटी, दाम में भी गिरावट[/caption] लेकिन बर्ड फ्लू की खबर आने के बाद देश में चिकन अंडे की मांग 2 दिन में 60% घट गई है। मांग कम होने का असर चिकन अंडे के दामों पर पड़ा है। [caption id="attachment_464464" align="aligncenter" width="700"] बर्ड फ्लू से 2 दिन में चिकन अंडे की मांग 60% घटी, दाम में भी गिरावट[/caption] पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि बर्ड फ्लू की बीमारी दिखाकर अब दो दिन में चिकन अंडे की मांग 60% घटी है और दामों में भी भारी गिरावट हो रही है। यह भी पढ़ें- भारत बायोटेक ने “कोवैक्सीन” को लेकर दी बड़ी अपडेट, जानिए उन्होंने कहा कि कौवा की मौत की सूचना है जबकि बर्ड फ्लू का हरियाणा प्रदेश में एक भी केस नहीं देखने को मिला है। हालांकि इसको लेकर कई जगह चेतावनी जारी की गई है। [caption id="attachment_464463" align="aligncenter" width="700"] बर्ड फ्लू से 2 दिन में चिकन अंडे की मांग 60% घटी, दाम में भी गिरावट[/caption] बीते हफ्ते जहां मुर्गे का थोक भाव ₹110 प्रति किलो था वो अब घटकर ₹60 प्रति किलो पर आ गया है। पूरे देश में इनकी कीमतों का यही हाल है। तीन दिन पहले जहां अंडे का भाव ₹550 प्रति सैकड़ा था वो अब घटकर ₹400 आ गया है।