Sun, Jun 22, 2025
Whatsapp

पांच बेटियों की असहाय मां की आर्थिक मदद के लिए फरिश्ता बने मुख्यमंत्री

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 29th 2021 04:17 PM
पांच बेटियों की असहाय मां की आर्थिक मदद के लिए फरिश्ता बने मुख्यमंत्री

पांच बेटियों की असहाय मां की आर्थिक मदद के लिए फरिश्ता बने मुख्यमंत्री

करसोग। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की मानवता और संवेदनशीलता का एक और उदाहरण जिला मण्डी के करसोग में देखने को मिला। जय राम ठाकुर के करसोग विधानसभा प्रवास के दौरान चिंडी विश्राम गृह में जब एक फरियादी महिला ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत करवाया, तो मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत 2 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की। Jairam Thakur Birthdayजिला मण्डी की तहसील करसोग के गांव खडूहन की निवासी सीमा कुमारी को मुख्यमंत्री का यह दौरा आजीवन याद रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति एचआरटीसी में कार्यरत थे। उनके पति की मृत्यु बस हादसे में हुई थी। पति की मृत्यु के बाद उन्हें पांच बेटियों का पालन-पोषण करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- हरियाणा-पंजाब में दो दिन का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी यह भी पढ़ें- सोनीपत में सामने आया हॉरर किलिंग का मामला CM Jairam Thakur मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और महिला की समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से महिला को मौके पर ही दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK