Mon, Oct 26, 2026
Whatsapp

अचानक निरीक्षण पर निकले सीएम खट्टर, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- January 23rd 2019 04:02 PM
अचानक निरीक्षण पर निकले सीएम खट्टर, अधिकारियों में मचा हड़कंप

अचानक निरीक्षण पर निकले सीएम खट्टर, अधिकारियों में मचा हड़कंप

गुरुग्राम। अचानक निरीक्षण पर निकले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ने वाले द्वारका ऐक्सप्रेस वे को नेशनल हाईवे नंबर 8 से जोड़ने के निर्देश दिये हैं। दरअसल सीएम मनोहर लाल गुरुग्राम में अचानक विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले जिसकी सूचना अधिकारियों को भी कुछ मिनट पहले ही मिली थी। जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सबसे पहले सीएम दौरा करते हुए खेड़की दौला टोल पर पहुंचे, जहां उन्होंने द्वारका ऐक्सप्रेस वे और चौक पर आ रही दिक्कतों की जानकारी ली और उन्हें हटाने के लिए अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी किया। सीएम मनोहर लाल ने द्वारका ऐक्सप्रेस वे को नेशनल हाईवे से मिलाने के साथ-साथ जल्द ही खेड़की दौला टोल को शिफ्ट करने की बात कही। मुख्यमंत्री द्वारका एक्सप्रेस-वे बना रही कंपनी की साइट पर भी पहुंचे जहां उन्होंने इंजीनियर से जगह-जगह बनने वाले कनेक्टिविटी फ्लाईओवर के बारे में जानकारी लेते हुए जल्द ही सभी अड़चनों को दूर करने के लिए निर्देश दिए। यह भी पढ़ें : हवासिंह सांगवान बोले- खट्टर को पीएम मोदी ने थोपा, अच्छा होता रामबिलास बनते सीएम [caption id="attachment_244659" align="alignnone" width="700"]CM Manohar Lal मुख्यमंत्री खट्टर ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश[/caption] आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही आरडब्ल्यू एसोसिएशन ने द्वारका एक्सप्रेसवे को जल्द शुरू करने और खेड़की दौला टोल को हटाने के लिए भूख हड़ताल की थी जिसकी गूंज हरियाणा सरकार तक पहुंची थी। इसलिए अब खुद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल इस एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के लिए पहुंचे और अधिकारियों को जल्द ही इसे लेकर आ रही अड़चनों को सुलझाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री खट्टर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर इफको चौक के फ्लाईओवर पर भी रुके जहां उन्होंने इफको चौक पर बन रहे फ्लाईओवर के बीच में आ रही हाईटेंशन तारों के संबंध में भी अधिकारियों से बातचीत की।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK